Wednesday 3 January 2018

तोते से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य – Interesting Facts about Parrot in Hindi

तोते से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य – Interesting Facts about Parrot in Hindi

तोता(Parrot) दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों मे से एक है लेकिन खूबसूरत होने के साथ-साथ तोता एक विचित्र पक्षी भी है तो आइये जानते है तोते से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य।1. तोते(Parrots) का वैज्ञानिक नाम ‘सिटाक्यूला केमरी’ है।2. तोते सिर्फ गर्म देशो में ही पाए जाते है।3. ऐसा माना जाता है कि तोता(Parrot) मनुष्य द्वारा पाला जाने वाला सबसे पुराना और पहला जीवहै।4. सबसे ज़्यादा तोते(Parrots) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पाए जाते है।5. मनुष्यों की बोली की हूबहू नकल करने के मामले में अफ्रीका का स्लेटी तोता (Psittorcu erithacus) सबसे प्रसिद्ध है।6. तोता सबसे चतुर पक्षी माना जाता है।7. तोतो की अब तक 350 प्रजातियां खोजी जा चुकी है।8. तोतो(Parrots) का जीवनकाल करीब 10-75 साल का होता है।9. तोतो के चिल्लाने की आवाज़ करीब 1 मील दूरी से सुनी जा सकती है।10. तोतो(Parrots) के लिए चॉकलेट ज़हरीली होती है।11. कुछ तोते खाना ढूंढ़ने के लिए हर रोज़ करीब 1000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकते है।12. तोतो(Parrot)  की ज़ुबान बहुत मोटी होती है।13. तोते(Parrots) एकमात्र ऐसे पक्षी है जो अपनी पैर की उंगलियों से अपने मुह में खाना पहुँचा सकते है।14. सबसे बड़ा तोता “Hyacinth Macaw” प्रजाति का होता है।15. दुनिया में सबसे छोटे तोते “Pacific Parrotlet” होते है।16. तोते(Parrots) बड़े शोर मचाने वाले पक्षी होते है और यह हमेशा समूह में रहना ही पसंद करतेहै।17. तोते अपना घर अक्सर किसी पेड़ के गड्ढे में ही बनाते है।18. तोतों में स्वरतंत्री(Vocal Cord) नहीं होती है जिसकी वजह से उनका अपने गले पर पूरा कंट्रोल होता है।19. तोते(Parrots) कई रंगों के होते है लैकिन उनके अंडे हमेशा पुरे सफ़ेद रंग के ही होते है।20. International Union for Conservation of Nature (IUCN) द्वारा तोतों की करीब 130 प्रजातियां लुप्त होने की कगार पर है।21. तोत्तो के मुँह में सिर्फ 300 Taste Buds होते जबकि मनुष्य के करीब 10,000 होते है।22. कुछ तोतो(Parrots) का वजन बिल्लियों के बराबर भी हो सकता है।23. एक स्टडी के मुताबिक इस धरती पर तोतो का जन्म करीब 5.9 करोड़ साल पहले हुआ था।24. एक नर और मादा तोते(Parrot) को देखकर पहचाना नहीं जाता उसके लिये एक ब्लड टेस्ट करनापड़ता है जिससे यह पता लग सके की वह नर है या मादा।दोस्तों अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया करके पोस्ट शेयर भी कर द

तोता(अंग्रेज़ी:Parrot) एक घरेलू पक्षी है। तोते का वैज्ञानिक नामसिटाक्यूला क्रेमरीहै। यह छोटे आकार का छरहरा और लंबी व पतली पूँछ वाला बीजभक्षी है। तोता, पक्षियों के सिटैसी गण के सिटैसिडी कुल कापक्षी है, जो गरम देशों का निवासी है। यह बहुत सुंदर पक्षी है। यहहरे रंगका 10-12 इंच लंबा पक्षी है, जिसके गले परलालकंठ होता है। तोता बहुत प्रिय व सुंदर पक्षी है। यह सबका मनोरंजन करता है। तोता एक लोकप्रिय पक्षी हैं। इसकी आवाज़ छोटे बच्चे भी पहचानते हैं। यह मनुष्यों की बोली की नक़ल बखूबी कर लेता है।

भोजन
तोते का मुख्य भोजनफलऔर तरकारी है, जिसे ये अपने पंजों से पकड़कर खाते रहते हैं। मुख्यतः तोते हरी मिर्च को बहुत प्रेम से खाना पसन्द करते है, और कुछफलजैसे-अमरुदआमभी खाते है। तोता एक शाकाहारी पक्षी है। इनकी उड़ान नीची और लहरदार, लेकिन तेज़ होती है। यह पक्षियों के लिये अनोखी बात है।
बोली

तोते की बोली कड़ी और कर्कश होती है, लेकिन कुछ सिखाए जाने पर तोता एकपत्नीव्रती पक्षी है। तोते कीआवाज़ तीखी क्रीक क्रीक क्रीक, चाहे उड रहा हो या बैठा हो यह शोर मचाता ही है।

निवास स्थान

तोते झुंड में रहने वाले पक्षी हैं, जिनके नर मादा एक जैसे होते हैं। इसकी मादा पेड़ के कोटर या तनों में सुराख काटकर 1 से 12 तक सफ़ेद अंडे देती है। तोते के मुख्य निवास स्थानऑस्ट्रेलियाऔर न्यूज़ीलैंड हैं, जहाँ के अनेक प्रकार के रंगीन तोतेप्रति वर्ष पकड़कर विदेशों में भेजे जाते हैं। तोतापूरेभारतमें कहीं भी आसानी से दिख जाता है चाहे वहहिमालयकी तराई हो याराजस्थानके कम पेडों वाले इलाक़े, दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ो तक पैराकीट दुनिया भर के सभी गर्म इलाक़ों में पाए जाते हैं। ये भारत औरश्रीलंका(भूतपूर्वसीलोन) से ऑस्ट्रेलिया तथाप्रशांत महासागरके द्वीपों, दक्षिण-पूर्वएशियाव उष्णकटिबंधीयअमेरिकामें भी पाए जाते हैं।
कुल व प्रजातियाँ

तोता पक्षियों के सिटैसी गण के सिटैसिडी कुल का पक्षी है। तोते बहुत सक्रिय होते हैं और इन्हें काफ़ी स्थान की आवश्यकता होती है। इनमें से अधिकांशअन्य पक्षियों के प्रति आक्रामक होते हैं। ख़ासतौर पर अगर ये जोड़े में हों। हालांकि इनकी आवाज़ पतली होती है, इनमें से कुछ अच्छे नक़लची बन जाते हैं। प्रकृति में स्वतंत्र रूप से और पक्षीगृहों में इनकी कई रंगों की क़िस्में तथा प्रजातियों पायी जाती है। छोटे आकार और चौड़ी पूँछ वाले तोते सेफ़ोटस की पाँच प्रजातियाँ हैं। जिनका कोई विशेष समूह नाम नहीं है। मादा रोज़ेल्ला नर की अपेक्षा सुस्त होती है। पिंजरे में रखने के लिए लोकप्रिय पक्षी रोज़ेल्ला मज़बूत और सुंदर होते हैं, लेकिन अन्य प्रजातियों के प्रति ये बहुत झगड़ालू होते हैं।

पैराकीट
 बजरिगारतोतापिंजरे में पाला जाने वाला लोकप्रिय पैराकीट बजरिगार या शैल पैराकीट (मेलोसिटैकस अनडुलेटस) है। भ्रमवश इसे लवबर्ड भी कहा जाता है। 19 सेंटी मीटर का यह पैराकीट हरे से लेकर पीतवर्ण तक सैकड़ोंरंगोंमें पाया जाता है, लेकिन इनके गालों पर निशान और शरीर के ऊपरी हिस्से लगभग एक समान होते हैं। नर और मादा दोनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन मौसम के अनुसार उनकी चोंच के आधार के पास की त्वचा का रंग अलग-अलग हो सकता है। बजरिगार बीजभक्षी होते हैं।

प्रकृतितोते की कुछ आदतें नुक़सानदायक होती हैं। यह हमारे बहुत आस-पास रहता है। शहरों-गाँवों के रिहायशी इलाक़ो में भी आराम से रहता है, तोता ज़्यादातर अपनेशोरगुल वाले झुण्ड में रहना पसंद करता है। यह फलों के बागों व फ़सलों को बहुत नुकसान पहुँचाता है। इसकी प्रकृति ही ऐसी है कि यह खाता कम नुक़सान ज़्यादा करता है।
विशेषतातोते की उड़ान तेज़ गति वाली और सीधी एक दिशा में होती है। यह एक लोकप्रिय पालतू चिड़ियाँ है। लोग इसे पिंजरे में रखना पसंद करते हैं। यही इसका दुर्भाग्य है कि हर साल बहुत बडी संख्या में छोटे तोतों को पकड़ा और बेचा जाता है। इनकी सीखने की प्रवृत्ति बहुत अधिक होती है। तोते में मनुष्य की आवाज़ की पिच पकड कर लगभग वैसा ही दोहराने की क्षमताहोती है। यह खिलोने को लोड कर चलाने जैसा काम भी सीख जाते हैं, इसलिये सर्कस तथा ज़मीन परतमाशादिखाने वाले इस पक्षी का दुरुपयोग करते हैं।
प्रजननतोता ऑस्ट्रेलिया के घास के मैदानों में विशाल झुंडों में रहते हैं। ये एक साथ प्रजनन करते हैं और पेड़ की खोहों में साल में दो बार छह से आठ अंडे देतेहैं। इसके अण्डे देने का समयफ़रवरीसेअप्रॅलके बीच होता है। इनके घोंसले वैसे तो पेडों के कोटरों में होते हैं और किसी तोते के छोड़े हुए घोंसले में भी अण्डे दे देते हैं। रिहायशी-गैररिहायशी बिल्डिंग्स की दीवारों तथा ऊंची चट्टानों के सुराख़में भी ये आराम से घोंसला बना लेते हैं। तोता एक बार में 4-6 अण्डे देते हैं और ज़्यादातर पक्षियों की तरह नर व मादा रोज रिंग्ड पेराकीट अपनी घरेलू ज़िम्मेदारी मिल-जुल कर निभाते हैं। अधिकांश प्रजातियाँ पेड़ की खोह में एक बार में चार से आठ अंडे देती हैं


एक सौ साठ किस्म के होते हैं तोते

तोते से तो तुम सभी परिचित होंगे, जो हमारे खेतों, बाग-बगीचों और कभी-कभी घरों मेंभी दिखाई देते रहते हैं। तोते का रंग चमकीला हरा होता है। चोंच सुर्ख लाल होती है और गर्दन का ऊपरी हिस्सा एक कंठनुमा लाल पट्टी जैसा होता है। गालों पर चंद्राकार धारियां होती हैं। आंख की पुतलीहल्की बादामी होती है और चोंच टेढ़ी।तोते पालने का शौक भारत में सदियों पुराना है। बोली की नकल करने में यह पूरा उस्ताद है। तोते की अनेक प्रजातियां हैं। संसार में प्राय: एक सौ साठ किस्म के तोते पाए जाते हैं। एक वह, जिनके शरीर का रंग हरा, पंख पीले-हरे, चोंच लाल, ठोढ़ी पर काला धब्बा होता है। नर का रंग गुलाबी होता है। आंख के बीचों-बीच काली धारी होती है। ये प्राय: 10 से 15 इंच के होते हैं। दूसरी तरह के तोते वे होते हैं, जिन्हें ‘लाल सिरा’ कहते हैं। उनकी चोंच नारंगी और गर्दनबैंगनी रंग की होती है। आंख सफेद या गुलाबी होती है। पैरों का रंग गुलाबीपन लिए होता है। तीसरे प्रकार का तोता श्रीलंका,भूटान, बर्मा आदि देशों में पाया जाता है। कद में यह भारत केतोते से बड़ा होता है। इसके पंखों का रंग लाल होता है, जिनमें सफेद धब्बे होते हैं। बंगाल में इसे ‘चंदना’ कहते हैं।एक और प्रकार का तोता होता है, जो भारत के सभी भागों में प्राय:पाया जाता है। इसका आकार छोटी मैना के जैसा और पूंछ काफी लंबी होती है। डैनों पर लाल धब्बे होते हैं।इनके घोंसले वृक्षों के सूराख में होते हैं। सेमल के वृक्ष इन्हें अधिक पसंद हैं। मादा तोता अंडों को सेने का काम करती है। एक रोचक बात यह भी है कि ये खजूर के वृक्षों पर सुबह-सुबह ही पहुंच जाते हैं और मौका पाते ही घड़ों को तोड़ ताड़ी पी जाते हैं और दिनभर पेड़ों के नीचे मदमस्त होकर पड़े रहते हैं। तोते की एक और प्रजाति है-‘काकातुआ।’आमतौर पर इनकी पूंछ छोटी, सिर परतुर्रा, चोटी सफेद, लाल, काली तथा पीली होती है। ‘काकातुआ’ तोते की एक छोटी जाति भी है, जिसे हम ‘कामनुई’ के नाम से पुकारते हैं। यह रंग-बिरंगा होता है। संसार के सभी गर्म देशों में तोते पाए जाते हैं।यूरोप में तोते का आगमन सिकंदर बादशाह के समय में हुआ। यूनान और रोम में इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग जहाजों द्वाराइन्हें अपने देश में ले गए।



3 comments:

  1. https://bestsevenfacts.com/parrot-bird-in-hindi/

    ReplyDelete
  2. healthdiscoverysciindia.blogspot is a best hindi blog to increase our more political news and other knowledgable fact. and this article related to about parrot in hindi

    ReplyDelete

Rat information in English

Cat information English

The  domestic cat [1] [5]  ( Felis silvestris catus  or  Felis catus ) is a small, typically  furry ,  carnivorous   mammal . They are o...