Monday 15 January 2018

(केकड़ा) Crab information

(केकड़ा) Crab information

केकड़ा आर्थ्रोपोडा संघ का एक जन्तु है। इसका शरीर गोलाकार तथा चपटा होता है। सिरोवक्ष (सिफेलोथोरेक्स) तथा उदर में बँटा रहता है। इसका उदर बहुत छोटा होता है। इसके सिरोवक्ष के अधर वाले भाग में पाँच जोड़े चलन पाद मिलते हैं। सिर पर एक जोड़ा सवृन्त संयुक्त नेत्र मिलता है। इसमें श्वसन गिल्स द्वारा होता है। अधिकांश केकड़े समुद्र में रहते हैं; यहाँ तक कि उष्णकटिबंधीय देशों में बहुतायत में पाए जाने वाले भूमिचर केकड़े भी सामान्यतः कई बार समुद्र में जाते हैं और अपने जीवन का प्रारंभिक काल वहाँ व्यतीत करते हैं। दक्षिणी यूरोप की नदियों में पाया जाने वाला लेंटेन केकड़ा (पोटामॉन फ़्लूविएटाईल) दुनिया के अधिकांश गर्म इलाक़ों में मीठे पानी के केकड़ों की बहुतायत का एक उदाहरण है, आमतौर पर केकड़े गलफड़ों से सांस लेते हैं, जो ऊपरी खोल की बग़लों के नीचे दो छिद्रों में होते हैं, लेकिन असली भूमिचर केकड़ों में ये छिद्र बड़े होकर हवा में सांस लेने के लिए फेफड़ों की भूमिका निभाते हैं।


इनके गमन का सामान्य तरीक़ा चलना या रेंगना है, और सामान्य तटीय केकड़े का दाईं या बाईं ओर सरकना आमतौर पर इस समूह के सभी सदस्यों का लक्षण है। पार्ट्यूनिडी परिवार और कुछ अन्य परिवारों के केकड़े अपने चपटे चप्पूनुमा पैरों की मदद से निपुणतापूर्वक तैरते हैं।हरमि
 इ 
ट केकड़े (पैग्यूरिडी और कोएनबिटिडी) एनोम्युर केकड़ों की मशहूर जाति है, जो उदरपादीय कवचधारी प्राणियों के ख़ाली कवचों में रहते हैं और उन्हें अपने सचल आवास की तरह अपने साथ लिए चलते हैं। जैसे-जैसे केकड़े का आकार बढ़ता है, यह अपना आवास समय-समय पर बदलता रहता है। जापान का विशालकाय केकड़ा (मैक्रोचेरिया कैंफेरी) और तस्मानियाई केकड़ा दो सबसे बड़े ज्ञात क्रस्टेशियन प्राणी हैं। जापानी केकड़े के फैले हुए पैरों की नोक से ऊपरी नोक तक की लंबाई चार मीटर तक हो सकती है। तस्मानियाई केकड़ा, जिसका वज़न 9 किग्रा से अधिक हो सकता है, के पंजे छोटे और सुदृढ़ होते हैं; इनमें से बड़े वयस्क की लंबाई 43 सेमी हो सकती है; किसी और बड़े नमूने का शरीर या ऊपरी कवच 46 सेमी का हो सकता हैं। दूसरी ओर काफ़ी छोटे केकड़े पाए जाते हैं, जो ऊपरी वयस्क होने पर भी एक या दो सेमी लंबे होते हैं।
खाद्य पदार्थ के रूप में कई केकड़ों की मांग बहुत ज्यादा है। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण और बहुमूल्य खाद्य केकड़े ब्रिटिश और यूरोपीय तट के केकड़े (कैंसर पैग्यूरस), उत्तरी अमेरिका में अटलांटिक तट के नीले केकड़े (कैलिनेक्टेस सैपिडस) और प्रशांत तट के डंगेनेस केकड़े (कैंसर मैगिस्टर) है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैरने वाले केकड़े, साइला और पॉर्ट्यूनस, जो अमेरिकी नीले केकड़े से संबंधित हैं, समुद्री खाद्य पदार्थ के सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। एनोम्पूरा श्रेणी के लिथोडिड (शाब्दिक अर्थ, पत्थर) केकड़े वाणिज्यिक दृष्टि से मूल्यवान हैं, जिनमें जापान से परे बेरिंग सागर में अलास्का के जलीय क्षेत्र में पाया जाने वाला तथाकथित किंग केकड़ा (पेरालिथोडेस कैम्टशैटिका) सबसे महत्त्वपूर्ण है।

नचिरा कैरैड्रीफ़ॉर्मीज़ गण के राइंकोपीडिया कुल के जलीय पक्षियों की तीन प्रजातियों में से एक है। पनचिरा को अपनी क़िस्म की ब्लेड जैसी चोंच से पहचाना जाता है, चोंच का निचला भाग चोंच के ऊपरी भाग के एक तिहाई लंबा होता है। दिन के समय पनचिरा तट पर विश्राम करता है और शाम के धुंधलके में भोजन करता है, शांत स्थित पानी को छूकर उड़ते समय इसकी चोंच पानी डूबी रहती है; जब कोई मछली या क्रस्टेशिया संपर्क में जाता है, तो चोंच का ऊपरी हिस्सा तेज़ी से नीचे हो जाता है। पनचिरा मुख्य रूप से गर्म इलाकों में मुहानों और चौड़ी नदियों के किनारे पाए जाते हैं। तीनों जातियाँ ऊपर से काली और नीचे से सफ़ेद होती हैं, चेहरा और माथा सफ़ेद छोटे पैर व चोंचलाल तथा पंख लंबे, पतले और काले होते हैं। सबसे बड़ा पनचिरा अमेरिका का काला पनचिरा है, जो 50 सेमी तक लंबा होता है। अफ़्रीकी पनचिरा ('आर. फ़्लेविरोस्ट्रीस') और भारतीय पनचिरा ('आर. एल्बाइकोलिस') छोटे होते हैं।



No comments:

Post a Comment

Rat information in English

Cat information English

The  domestic cat [1] [5]  ( Felis silvestris catus  or  Felis catus ) is a small, typically  furry ,  carnivorous   mammal . They are o...