Saturday 30 December 2017

3 postफ़िश टैंक में मछलियों की देखभाल(ish Tank Care Tips in Hindi)

इस आलेख में आप फ़िश टैंक में मछलियों की देखभाल करने की सामान्य जानकारी आगे पढ़ेंगे।

फ़िश टैंक में मछलियों की देखरेखफ़िश एक्वेरियम न केवल आपके घर में सुंदरता, सजीवता और भाग्य लाएगा बल्कि उसके साथ-साथ आप पर कुछ ज़िम्मेदारियां भी आ जाएंगी। जिनके लिए आपको तैयार रखना चाहिए, ताकि मछलियां स्वस्थ और जीवित रहें।– एक्वेरियम खरीदने के बाद मछलियों के स्वास्थ्य, दाना पानी और जीवन की ज़िम्मेदारी आपकी है। इस बात को कभी नज़रअन्दाज़ न करें। मछलियों को घर के सदस्य की तरह समझें।– बाहर घूमने जाते समय आपको उनको दाना देने की ज़िम्मेदारी किसी को सौंप कर जानी चाहिए।– फ़िश का पानी समय के साथ गंदा हो जाता है, जिसकी सफ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए समय पर पानी बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए। आप आप पानी साफ़ करने के लिए फ़िल्टर भी लगा सकते हैं।– बहुत दिन होने जाने पर एक्वेरियम में काई पड़ जाती है, जिसके कारण मछलियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति होने पर मछलियों को बाल्टी के पानी में रखकर फ़िश टैंक की अच्छे से सफ़ाईकरनी चाहिए।– एक्वेरियम की सफ़ाई हफ़्ते में एक बार ज़रूर करनी चाहिए। एयर फ़िल्टर भी साफ़ करना चाहिए। ज़्यादा गंदाहो जाने पर वह काम करना बंद कर देगा। जिससे फ़िश टैंक में मछलियों को ताज़ा ऑक्सीजन नहीं पाएगी। इसलिए उसे साफ़ करें।– सर्दियों के मौसम में एक्वेरियम का पानी ठंडा होजाता है, जो मछलियों के लिए असहनीय हो सकता है। जिससे मछलियां मर भी सकती हैं। इसलिए टैंक हीटर और एक्वेरियम थर्मामीटर की व्यवस्था करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Rat information in English

Cat information English

The  domestic cat [1] [5]  ( Felis silvestris catus  or  Felis catus ) is a small, typically  furry ,  carnivorous   mammal . They are o...